Affiliated to :Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth, Varanasi|| College Code:158

Principal Message

प्राचार्य संदेश

सरदार पटेल महाविद्यालय,बढ़ैनी,बभनियॉंव,वाराणसी की स्थापना के छ:वर्ष पूरे हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित संप्रति यहाँ छात्राओं की संख्या डेढ़ हजार के लगभग है। प्रारम्भ से ही बी०ए० के ०७ विषयों–हिन्दी, संस्कृत, इतिहास, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, राजनीतिविज्ञान में अध्ययन–अध्यापन कार्य सुचारु रूप से सम्पन्न हो रहा है। यह महाविद्यालय अपनी स्थापना अवधि से आज तक बहुमुखी उन्नति के पथ पर अग्रसर है। बौद्धिक विकास हेतु महाविद्यालय में समय–समय पर सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम होते रहते हैं। यह महाविद्यालय अनुशासन, प्रशासन एवं शैक्षिक कार्यकलाप की दिशा में एक आदर्श प्रस्तुत करता रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में आज आवश्यकता है कि हम अविच्छिन्न रूप से ज्ञान का ऐसा दीप जलाएँ, जो प्रकाश तो दे ही, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का भी निर्माण करे। हमारी शुभकामना है कि जिस पवित्र उद्देश्य से इस महाविद्यालय की स्थापना हुई है, वह अक्षत बना रहकर इस ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं का दिशा–निर्देशन करता रहे।
श्री डॉ. अशोक कुमार गुप्त
       प्राचार्य

For Admission Enquiry


Copyright 2015. All right reserved
Design by Skill Edge